विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मोदी और योगी की जोड़ी विकास की पर्याय- शिवराज सिंह चौहान

मोदी और योगी की जोड़ी विकास की पर्याय- शिवराज सिंह चौहान

केएमबी ब्यूरो सुधीर राय

देवरिया। यह भारत का स्वर्णिम युग है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। मोदी और योगी की जोड़ी विकास का पर्याय है। कांग्रेस के राज में देश में आतंकवादी निडर थे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गुंडे, बदमाश, माफियाओं का राज था। इन विषम परिस्थितियों में मोदी और योगी ने आकर इन आतंकियों और बदमाशों के खौफ को खत्म किया।उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारायण प्रसाद शाही इंटर कालेज बरियारपुर के मैदान में रामपुर कारखाना से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र चौरसिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि जब-जब पाप बढ़ेगा, तब-तब धर्म के राज का उदय होगा। आज देश में मोदी जी और उत्तर प्रदेश में योगी जी का राज है। जनसभा को सम्बोधित करते हुये शिवराज सिंह चौहान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुये लोगो को चेताया और कहा कि अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं। जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा? यह मैं नहीं कहता, यह तो उनके पिता मुलायम सिंह यादव ही कहते हैं कि जो बाप का नहीं हुआ, आपका क्या होगा।
 
अखिलेश को दी सीख

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिये जा रहे बाबा वाले बयान पर मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे मुख्यमंत्री योगी को बाबा कहते हैं। अखिलेश जी क्या आप बाबा मतलब जानते हो, मैं बताता हूं बी माने ब्रेव यानी निडर, बाहुबलियों का अंत करने वाला, ए माने एक्टिवनयानी सक्रिय, दिन-रात जनसेवा में समर्पित
बी माने ब्रिलिएंट यानी कुशाग्र बुद्धि फटाफट फैसले लेने वाला, ए माने अटेंटिव यानी सतर्क, जनता के रखवाले यह हैं हमारे बाबा योगी आदित्यनाथ।
 
योगी ही उपयोगी

बरियारपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तो योगी ही उपयोगी हैं। यूपी+योगी का चमत्कार उत्तर प्रदेश में सभी दिशाओं में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी ही कुशल नेतृत्व दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का ही सुफल है कि अयोध्या की पावन धरती पर भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। वही अखिलेश की सपा ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी।
 
अखिलेश से मांगा जबाब

शिवराज सिंह चौहान ने बरियारपुर की जनसभा से अखिलेश यादव से जबाब मांगा कि अहमदाबाद बम कांड में फांसी की सजा सुनाए गए आतंकी मोहम्मद सैफ से सपा का क्या संबंध है? क्या उसके पिता सपा के नेता नहीं हैं? अखिलेश यादव को जवाब देना होगा। आखिर दंगाइयों, आतंकियों और माफियाओं से सपा के ही संबंध क्यों निकल कर सामने आते हैं? आखिर सपा की सरकार के दौरान ही उत्तर प्रदेश में ज्यादा दंगे क्यों हुए? अखिलेश यादव को ऐसे सवालों का जवाब देना ही होगा।

कांग्रेस,मायावती और जयंत को भी अखिलेश के साथ लिया निशाने पर

मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरियारपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस,अखिलेश, मायावती और जयंत चौधरी को निशाने पर लेते हुये कहा जहां-जहां पांव पड़े अखिलेश के तहां-तहां बंटाधार। पहले बुआ-बबुआ साथ आए तो बुआ ऐसी भागीं कि पलट कर अखिलेश को देखा तक नहीं। अब अखिलेश ने जयंत चौधरी को पकड़ा है। दो लड़के दोनों कड़के। जयंत चौधरी की फिल्म चलने से पहले ही पिट गई। कांग्रेस में अब कोई दम बचा ही नहीं है, वहां तो एक-दूसरे को ही निपटाने का खेल चल रहा है। ऐसी पार्टी प्रदेश का क्या भला कर सकती है।

भोजपुरी से संबोधन का शुरुआत कर लोगो और नौजवानों में भरा ऊर्जा

बरियारपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र चौरसिया के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करने पहुचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुरी में अपने सम्बोधन का शुरुआत किया।उन्होंने कहा कि रउवा सब ही के राम-राम करत बानी।हम खाली मध्यप्रदेश क ही मामा ना बानी रउवा सभन के भी मामा बानी।हम मध्यप्रदेश से खाली हाथ नइखी आइल 8 करोड़ मध्यप्रदेश के लोगन के शुभकामना लेकर आइल बानी की रउवा सब के बढ़न्ती होखे, कल्याण होखे।ई तबे संभव बा जब मोदी के देश मे और योगी जी क प्रदेश में सरकार रहे। भोजपुरी में सम्बोधन के दौरान उत्साहित भीड़" जय श्रीराम मामा" के नारे लगाती रही।

हेलीपैड पर इन्होंने किया स्वागत

जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,प्रत्याशी सुरेन्द्र चौरसिया,राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद,आनंद शाही,संपूर्णानंद गुप्ता,रोहित मिश्रा।

हेलिपैड से मंच तक गलियारे में इन्होंने किया स्वागत

अम्बिकेश पाण्डेय, दिवाकर यादव,भोला गुप्ता,राहुल कुमार,शुभम मणि त्रिपाठी, विद्याभूषण चौहान,सत्यप्रकाश पाण्डेय,आदित्य पासवान,अजय वर्मा,सुधीर श्रीवास्तव,प्रेमनिवास पाण्डेय,गनेश पाल, दीपक वर्मा।

मंच पर रहे मौजूद
राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,प्रत्याशी सुरेन्द्र चौरसिया,विशम्भर मिश्रा,शशांक मणि,प्रवीण गुंजन, गंगा कुशवाहा,अरुण सिंह,राजेन्द्र मल्ल,उपेन्द्र तिवारी,तेजबहादुर पाल,हितेन्द्र तिवारी,शशिभूषण मिश्रा,रंजीत तिवारी,रितु शाही,भारती शर्मा,हरीश त्रिपाठी।

2 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال