विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

शहीदों का बलिदान याद रखेगा पूरा देश- गिरीश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष

के एम बी ब्यूरो सुधीर राय 


 शहीदों का बलिदान याद रखेगा पूरा देश- गिरीश तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा 23 मार्च शहीदी दिवस पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव ,राजगुरु को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने न्यू कालोनी स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके उनको याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु ने देश की आजादी का सपना दिल मे बसाकर मुस्कराते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया था। इन अमर शहीदों का बलिदान पूरा देश भूल नही सकता है। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भगत सिंह जी के दिल मे फांसी के डर का एक कतरा भी नही था, उनके इसी जज्बे के कारण अंग्रेजी हुकूमत उनसे काँपती थी।

मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि तीनों अमर शहीदों ने मुस्कुराकर फांसी के फंदे को चूम लिया और खुद को देश की आजादी के लिये न्यौछावर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रामदास मिश्र, भूपेंद्र सिंह, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू, विपिन सिंह, मयंक उपाध्याय, अरुण कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال