विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

प्रेम और सौहार्द का त्योहार होली -सदर संसद

के एम बी ब्यूरो सुधीर राय देवरिया




*प्रेम और सौहार्द का त्योहार होली-सदर सांसद*
पूरे देश में आज और कल रंगों का त्योहार होली मनाई जा रहा है। होली के मौके पर सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी,पथरदेवा विधायक सूर्यप्रताप शाही,सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो से मिल अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दिया।
सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने जिलापंचायत परिसर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो से मिल होली की बधाई दिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगों का ये पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए।आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुल होली का ये त्योहार मनाएं।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल, विजय कुमार दूबे, अम्बिकेश पाण्डेय,सुनील सिंह,सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,अजय कुमार दूबे, राधेश्याम शुक्ला,डा. प्रवीण निखर,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,रामाशीष कुशवाहा,राजेश कुशवाहा,रत्नाकर सिंह,मनीष सहाय,दिव्यांशु दूबे आदि रहे।





*मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है होली का त्योहार-सूर्यप्रताप*
पथरदेवा विधायक सूर्यप्रताप शाही ने राघव नगर स्थित अपने आवास और महुआडीह मण्डल में भाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो के साथ अबीर-गुलाल लगा,मिठाई खिला होली की शुभकामना दिया।इस दौरान सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि रंगों का पर्व होली,सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी  जनपदवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
इस दौरान सुब्रत शाही, गंगा कुशवाहा, जितेंन्द्र राव,प्रमोद शाही,अम्बिकेश पाण्डेय,अभिषेक राय, उमेश मल्ल,धनुषधारी मणि त्रिपाठी,सुजीत,नकुल आदि रहे।
*भाईचारे का प्रतीक होली-शलभ*
देवरिया भाजपा नगर मण्डल द्वारा गरुलपार पार्टी कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायक और भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा और मिठाई खिला होली की बधाई दिया।


इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि
 आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।दिलो को जोड़ने वाला,रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अनिल गुप्ता,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,सभासद दिनेश शुक्ला,ग़ोविन्द मणि,दिनेश गुप्ता,संजू सोनी,अखिलेश मिश्रा,श्याम सुंदर मद्धेशिया,आकाश मिश्रा, रवि पाण्डेय,रूपम पाण्डेय,मिथिलेश मिश्रा, धनजी वर्मा,ग़ोविन्द चौरसिया,अभिजीत उपाध्याय, सुरेश शुक्ला,बंटी जायसवाल,राजेश मद्धेशिया,अमित सिंह,संजू सोनी,अजित मिश्रा, हंसनाथ यादव,मिथिलेश मिश्रा, बाबिट थापा आदि रहे।









और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال