2

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक।

 
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे में किया गया जागरूक।
 
केएमबी ब्यूरो रुखसार अहमद
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदवार गठित किए गए महिला सुरक्षा विशेष दल के क्रम में आज दिनांक 16.04.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, डॉ0 विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में सुलतानपुर पुलिस द्वारा थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।

   
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6