2

वरिष्ठ भाजपा नेत्री हिना किन्नर ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गैरजिम्मेदाराना हरकत की तीखी आलोचना की

वरिष्ठ भाजपा नेत्री हिना किन्नर ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की गैरजिम्मेदाराना हरकत की तीखी आलोचना की

केएमबी सौरभ शुक्ला

लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री हिना किन्नर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर की जमकर आलोचना किया। हिना किन्नर ने कहा कि यदि सोनम को किसी बात की कोई शिकायत थी तो सीधे मुख्यमंत्री से बात करना चाहिए। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सबकी बात गम्भीरता से सुनते हैं। विदित रहे कि किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर अतिक्रमण पर चल रहे बुलडोजर को लेकर डीएम बरेली कार्यालय पर कुछ किन्नरों व अन्य के साथ धरने पर बैठी हैं। हिना किन्नर का कहना है कि एक दर्जा प्राप्त  राज्यमंत्री की इस तरह की हरकत की जितनी निंदा की जाय उतनी ही कम है। योगी सरकार ने किन्नरों के कल्याण के लिए किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया और सोनम किन्नर को किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया। इसके बावजूद सोनम अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़ी हो गयी हैं। किन्नर समाज सोनम किन्नर के रवैये के खिलाफ है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किन्नरों के कल्याण के बारे में सोचा वरना आज तक किसी पार्टी व उसके मुखिया ने किन्नर समाज के कल्याण के लिये कुछ करना तो दूर किन्नरों के बारे में कुछ सोचा तक नहीं।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6