विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भाजपाइयों ने जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर लगवाई महामहिम राष्ट्रपति की तस्वीर

भाजपाइयों ने जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर लगवाई महामहिम राष्ट्रपति की तस्वीर

केएमबी रुक्सार अहमद
सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों एवं ब्लॉक कार्यालयों पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर लगवाई।आपको बता दें सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। नगर में मंडल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुपरमार्केट स्थिति नगर कार्यालय पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर खुशी मनाई।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय दिख रहा है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले रामनाथ कोविंद और अब दूर - सुदूर आदिवासी क्षेत्र की गरीब घर में पैदा हुई बेटी को भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचा कर पूरी दुनिया को समरसता भरा यह संदेश दिया है कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि गरीब यहां सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा आज आदिवासी क्षेत्र से आने वाली सम्मानित शख्सियत द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी रवीश कुमार को एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी को डीएम एवं एसपी ऑफिस में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर लगवाने के लिए सौपी।इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष विजय मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष बबीता  जायसवाल,विजय त्रिपाठी,विजय सिंह रघुवंशी,धर्मेंद्र बबलू, आशीष सिंह रानू,चंदन नारायण सिंह ,अरूण द्विवेदी, अखिलेश जायसवाल, अजय सिंह लीडर,संतोष दुबे, प्रवीण मिश्रा, डा.रामचरित पांडे,सुनील मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, राजकुमार सोनी, मोहित साहू, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सदर विधानसभा में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष शेष कुमार सिंह,हरि शंकर वर्मा, शोभनाथ यादव, सभाजीत पांडे, प्रदीप दुबे, जगदंबा पांडे, रतनेश तिवारी, प्रदीप सिंह, हालापुर, रजनीश त्रिपाठी, प्रदीप दुबे आदि की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को महामहिम राष्ट्रपति की फोटो कार्यालय में लगाने के लिए दी गई।वही मंडल अध्यक्ष दूबेपुर मनोज श्रीवास्तव एवं लोहरामऊ अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह ने दुबेपुर विकासखंड में ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह व खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह को महामहिम राष्ट्रपति की फोटो कार्यालय में लगवाने के लिए सौपी। इस मौके पर संतोष सिंह, जंग बहादुर सिंह, गोविंद पांडे, जयप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों व विकासखंड मुख्यालयों पर भाजपाइयों ने महामहिम राष्ट्रपति की फोटो जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यालयों में लगवाई।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال