विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) ने भरी हुंकार

विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) ने भरी हुंकार

केएमबी कर्मराज द्विवेदी

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की किसान पंचायत जनपद अयोध्या में तहसील सदर के बगल तिकोनिया पार्क में किसानों का भारी संख्या में जमावड़ा लगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान पंचायत में किसानों ने हुंकार भरी। पंचायत में किसान समस्याओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं प्रशासन के द्वारा किसान समस्याओं की निस्तारण को लेकर हीलाहवाली करने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसान पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम वर्मा मौजूद रहे। पंचायत के पश्चात किसानों से जुड़ी समस्याओं का 18 सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या को सौंपा गया। समय रहते यदि किसान समस्याओं का समाधान ‌नही हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राम जन्मभूमि अयोध्या के प्रांगण में धरना देंगे। पंचायत में मुख्य अतिथि हरनाम सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष अयोध्या अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर दिनेश प्रताप सिंह के साथ भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने निशान लाठी और टोपी के साथ जमें रहे। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि जिला प्रशासन किसान समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं होता तो किसान लामबंद आंदोलन के लिए मजबूर होंगे जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व जिला प्रशासन पर होगा।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال