विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कुलदीप गुप्ता बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

कुलदीप गुप्ता बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

केएमबी रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच को जनपद सुलतानपुर में अपनी मेहनत और लगन से स्थापित करने वाले जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता को जिला अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया। बताते चलें कि विगत 6-8-2022 को आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जनपद सुल्तानपुर में काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच ने सर्वप्रथम एक वृहद जागरूकता रैली का आयोजन कर जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश भर में प्रशंसा हासिल की, उसी के पश्चात इस अभूतपूर्व कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अन्य उत्कृष्ट कार्य हेतु पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कसौधन को सम्मानित करते हुए राष्ट्र कमेटी ने मंडल अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया था। जिला अध्यक्ष पद के खाली होने के कारण जिला महामंत्री कुलदीप गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के लिए चुना। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन मंडल अध्यक्ष ने कुलदीप गुप्ता को जिला अध्यक्ष के लिए मनोनीत किया एवं उन्होंने कहा कि उन्हें एवं राष्ट्र के सभी पदाधिकारियों को कुलदीप गुप्ता पर पूर्ण रूप से विश्वास है कि उनके नेतृत्व में काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच सुल्तानपुर में नित नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, जिला मंत्री विजय टंडन जिला मंत्री बबलू जायसवाल, नगर अध्यक्ष रवि सोनी, नगर वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राजेश महेश्वरी, नगर संगठन मंत्री मानिक लाल, नगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार दिव्या, नगर उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, नगर सचिव अश्वनी वर्मा, नगर सचिव मनोज जैन आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال