विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कांटे के मुकाबले में विनोद पाण्डेय अध्यक्ष तो संजय यादव मंत्री पर पर कब्जा किया

कांटे के मुकाबले में विनोद पाण्डेय अध्यक्ष तो संजय यादव मंत्री पर पर कब्जा किया

 मंगलेश कुमार निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए

केएमबी रूकसार अहमद
सुल्तानपुर 24 सितम्बर 2022 को करौंदी कला ब्लॉक के बीआरसी प्रांगण का नजारा देखने से प्रतीत हुआ कि  लोकतंत्र में चुनाव की कितनी अहमियत है। परिषदीय शिक्षको के इस महापर्व में भाग लेने के लिए शिक्षको में काफी उत्साह देखने को मिला। जत्था का जत्था शिक्षको की भीड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुँची। संघ के जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ करौंदी कला ब्लॉक इकाई के त्रैवार्षिक निर्वाचन एवं अधिवेशन में इकाई के गठन को लेकर महासंग्राम से सभी शिक्षक शिक्षिका समेत आसपास के समाज के लोगो की भी निगाहें परिणाम पर टिकी रही। सदस्य शिक्षक मतदाताओं को लाने के लिए जी जान से जुटे प्रत्यशियों के समर्थक। कुल 329 सदस्य शिक्षको  को मत देना है। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए निर्धारित समय मे दो-दो दावेदारो ने अपना पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए विनोद पाण्डेय और कमलेश सिंह मैदान में तो मंत्री पद के लिए संजय यादव और विजय शंकर का पर्चा समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत वैद्य पाया गया। दोनो उम्मीदवार के मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प हुआ। दोनो मुख्य पदों पर जिले का पहला ब्लॉक है जहाँ चुनाव हुआ है।चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो जनपदीय कार्यसमिति की ओर से नामित प्रेक्षक अनिल यादव, पर्यवेक्षक वीरेंद्र नारायण मिश्र  और प्रथम चुनाव अधिकारी गोमती प्रसाद मिश्र और द्वितीय चुनाव अधिकारी दिव्यांश विक्रम सिंह के देखरेख में 2 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल 329 सदस्य शिक्षको के सापेक्ष 313 लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तदुपरांत मतगणना हुई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु विनोद पाण्डेय को 178 मत और उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश सिंह 132 मत प्राप्त हुए। 46 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उधर संजय यादव को 209 मत तथा उनके निकतम प्रतिद्वंद्वी विजय शंकर को 94 मत से सन्तोष करना पड़ा। संजय यादव ने 115 मतों से पराजित के करौंदी कला के नए मंत्री बने।पर्यवेक्षक वीरेंद्र नरायन मिश्र द्वारा विनोद पाण्डेय को अध्यक्ष तो संजय यादव को मंत्री निर्वाचित होने की घोषणा की गईं।कोषाध्यक्ष पद पर किसी और ने पर्चा नही भरा इसलिए पर्यवेक्षक ने मंगलेश कुमार को निर्विरोध कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने विजयी प्रत्यशियों को शुभकामनाएं देते हुए करौंदीकला के शिक्षक सदस्यों को स्वस्थ लोकतंत्र प्रक्रिया का निर्वहन करने हेतु आभार ज्ञापित किया और निर्वाचित पदाधिकारियों को मन्शा वाचा कर्मणा शिक्षक और संघ के हित मे कार्य करने हेतु निर्देशित किया। अधिवेशन में जिला मंत्री हृषिकेश भानु सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशान्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, प्रदीप नारायण झा, विजय कुमार उपाध्याय, नरेंद्र बहादुर सिंह, जिलेदार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, हरीराम यादव, उमेश कुमार सिंह, लालजी यादव, संजय कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, समरथ यादव, रजनीश कुमार यादव, दिलीप वर्मा, कृष्ण चंद्र मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, बिपिन दुबे, सर्वेश मिश्रा, सुरेश कुमार दुबे, विवेक नारायण झा, लोकेश सिंह, श्याम कली, तारावती आदि लोग उपस्थिति रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال