एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप में जिला स्तरीय वालीबाल, खो-खो, शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप में जिला स्तरीय वालीबाल, खो-खो, शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ। एकलव्य विद्यालयों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता  (चैस, वॉलीवाल, खो.खो) का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिंगारदीप बिछुआ में हुआ जिसमें एकलव्य जुन्नारदेव टीम, एकलव्य तामिया एकलव्य हर्रई अंडर-19 एवं अंडर-14 बालक एवं बालिका (चैस, व्हालीबाल, खो.खो) टीमों को लेकर सम्मिलित हुई जिसकी मेजबानी एकलव्य सिंगारदीप विद्यालय ने की। खो-खो खेल विधा में बालक खो-खो अंडर-14 खेल मे एकलव्य तामिया विजेता व एकलव्य सिंगारदीप उपविजेता रहा। बालिका खो-खो अंडर-14 खेल मे एकलव्य सिंगारदीप विजेता एवं एकलव्य तामिया उपविजेता तो बालक खो-खो अंडर-19 खेल मे एकलव्य सिंगारदीप विजेता व एकलव्य जुन्नारदेव उपविजेता, बालिका खो-खो अंडर-19 खेल मे एकलव्य सिंगारदीप विजेता व एकलव्य जुन्नारदेव उपविजेता रहा, वॉलीबॉल खेल विधा में बालक व्हालीबाल अंडर-14 खेल  मे एकलव्य सिंगारदीप विजेता व एकलव्य तामिया उपविजेता, बालिका वॉलीबॉल अंडर-14 मे  एकलव्य सिंगारदीप विजेता व एकलव्य जुन्नारदेव उपविजेता, बालक वॉलीबॉल अंडर-19 खेल में एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप विजेता व एकलव्य जुन्नारदेव उपविजेता रही। बालिका व्हालीबाल अंडर-19 खेल विधा में एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप विजेता व एकलव्य जुन्नारदेव उपविजेता तो बालक चैस अंडर-14 खेल मे एकलव्य सिंगारदीप अविनाश धुर्वे विजेता, पीयूश धुर्वे उपविजेता रहे।बालिका चैस अंडर-14 खेल मे एकलव्य तामिया की श्रृष्टी परतेती विजेता, एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप सुमन अहिके उपविजेता रहे। बालक चैस अंडर-19 खेल मे एकलव्य तामिया के मंगेश मुरीम विजेता, एकलव्य जुन्नारदेव रिफुल कुमरे उपविजेता रहे। बालिका चैस अंडर-19 खेल मे एकलव्य हर्रई प्रतिभा ठाकुर विजेता, एकलव्य विद्यालय सिंगारदीप शीतल कुमरे उपविजेता रहीं। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2022-23 में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए सौरभ कुमार सुमन (अध्यक्ष एकलव्य विद्यालय एवं कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा), एन. एस. बरकडे़ (सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग जिला छिंदवाड़ा), अनुरोध शर्मा (जिला क्रीडा अधिकारी जिला छिंदवाड़ा), डॉ.नारायण सिंह प्राचार्य एकलव्य सिंगारदीप एवं समस्त स्टाफ द्वारा बधाईयां प्रेषित की गई। निर्णायक की भूमिका खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिछुआ ब्लॉक समन्वयक प्रकाश डेहरिया, दिलीप वर्मा स्टेड रैफरी राकेश उईके, विशाल कुमरे, विशाल रघुवंशी व पीटीआई स्टाफ मौजूद थे।
और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7
2 / 7
3 / 7
4 / 7
5 / 7
6 / 7
7 / 7

Ads

نموذج الاتصال