पुरानी पेंशन बहाली करने पर मुख्यमंत्री के पैर धोकर पीने को तैयार है विधायक काकोड़िया

पुरानी पेंशन बहाली करने पर मुख्यमंत्री के पैर धोकर पीने को तैयार है विधायक काकोड़िया

आजाद अध्यापक संघ की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बोले विधायक

केएमबी नीरज डेहरिया 

सिवनी। बरघाट विधानसभा के कांग्रेस विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया मध्यप्रदेश आजाद अध्यापक संघ की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समर्थन मे उतरे और एक अजीबोगरीब बयान दिया है जिसकी चर्चा चहुओर जोरों पर है। अर्जुन सिंह काकोडया ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा करे तो वह मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैर धोकर पीने को तैयार हैं। यह बयान कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडया ने सिवनी में चल रहे शिक्षकों के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंचकर कही। दरअसल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह शिक्षकों को अपना समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नियत साफ नहीं है। इसीलिए वह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की मंशा थी कि कर्मचारियों को 2005 से बंद पुरानी पेंशन प्रदान की जाए लेकिन 15 महीनों की सरकार रहने के कारण कर्मचारियों की इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर आगे मौका मिला तो कांग्रेस सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन ही बहाल करेगी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इसकी बहाली की घोषणा करती है तो उनके द्वारा सीएम शिवराज सिंह को बरघाट बुलाकर सम्मानित किया जाएगा  और वह तो उनके पैर धोकर पीने को भी तैयार हैं।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال