बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

गोरखपुर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौराकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

केएमबी ब्यूरो आनंद कुमार

गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत  सहजनवा डुमरिया बाबू राप्ती नदी पर तुर्कवालिया जसवाल व सिसई घाट पर राप्ती नदी के ठोकर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। बेमौसम हुई बरसात से राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए  डीएम कृष्ण करुणेश बाढ़ संभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनका हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर सभी कर्मचारियों की तैनाती चेक करने का निर्देश भी दिया। डीएम ने मौके पर मौजूद  उपजिलाधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य अधिकारियों को अपने स्तर से पर्याप्त व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कहा
उन्होंने दावा किया है कि अभी तक किसी भी गांव में राप्ती नदी का पानी से कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। सिंचाई विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निरंतर बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी हेतु बनाए गए बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال