विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण एवं दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण एवं दिए आवश्यक निर्देश

केएमबी रुखसार अहमद
 
सुलतानपुर 04 नवम्बर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा सा0 सह0 समिति के धान क्रय केन्द्र दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर 02 काटा, 1 पावर फैन, ई-पास मशीन, 500 बोरा, किसानों को पीने का पानी और बैठने की पूर्ण व्यवस्था आदि सुविधाएं सही पायी गई। 24 किसानों से सम्पर्क किया गया था तथा 01 किसान ललित वर्मा का सेम्पल धान का रखा था, जिसकों लाने के लिये बोला गया।जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध धान की नमी का नमी मापक यंत्र से परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने रजिस्टर को नये प्रारूप पर बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र कुड़वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौके पर केन्द्र प्रभारी शिशिर कान्त गर्ग अपने स्टाफ सहित उपस्थित पाये गये। क्रय केन्द्र पर बैनर एवं वाल पेन्टिंग पायी गयी। केन्द्र पर पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, पानी की व्यवस्था, धान का मानक नमूना पाया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर धान विक्रय करने वाले कृषक राम उजागिर तिवारी, ग्राम-भदहरा का अभिलेख एव इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट आफ परचेज, क्रय रसीद आदि को देखा गया।जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध धान की नमी का नमी मापक यंत्र से परीक्षण किया गया। अभी तक क्रय केन्द्र पर 45 कृषकों द्वारा सम्पर्क किया गया है। मौके पर जगदीश कुमार पाण्डेय, ग्राम- चितईपुर अपना धान का नमूना लेकर आये थे। केन्द्र पर अभी तक 61.20 कु0 धान की खरीद की गयी है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال