विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर एसपी ने क्वार्टर गार्द पर फहराया पुलिस ध्वज

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर एसपी ने क्वार्टर गार्द पर फहराया पुलिस ध्वज    

केएमबी रुखसार अहमद 

सुल्तानपुर। पूरे प्रदेश में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस ध्वज दिवस मनाया जा रहा है इसी क्रम में  23 नवंबर 2022 को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमेन वर्मा पुलिस अधीक्षक  सुलतानपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सुलतानपुर क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। संबोधन के साथ ही  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,पंडित जवाहर लाल नेहरु  द्वारा दिनांक 23 नवंबर 1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना/चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال