विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

विधायक दिनेश राय मुनमुन के आथित्य में स्वेटर वितरण एवं पेंसनर दिवस कार्यक्रम संपन्न

विधायक दिनेश राय मुनमुन के आथित्य में स्वेटर वितरण एवं पेंसनर दिवस कार्यक्रम संपन्न

केएमबी नीरज डेहरिया

 सिवनी। शनिवा 17 दिसंबर 2022 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण एवं पेंसनर दिवस का कार्यक्रम किया गया। प्रातः 11:00 से जिला मुख्यालय मे स्थित शासकीय उत्कृष्ट विघालय मे निर्धन छात्र निधि एवं प्राचार्य एस.सी. सिंह के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। उक्त कार्यक्रम को आपके द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व पूजन कर प्रारंभ कराया गया। इसके उपरांत विघालय परिवार के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा का करतल ध्वनि से आत्मीय स्वागत कर शाल-श्रीफल व फूल मालाओं से आपका स्वागत किया गया। साथ ही विधायक राय के हस्ते लगभग 400 छात्र-छात्राओं को स्वेटरों का वितरण किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य ने शाला की गतिविधियों व प्रांगण मे किये जा रहे निर्माण कार्यो के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रुप मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राचार्य व शाला परिवार को बधाई देता हूं, जिनके द्वारा प्रतिवर्ष गरीब छात्र-छात्राओं के हित मे कार्य किया जा रहा है जो बहुत सराहनीय कार्य है इससे हम सभी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है छात्र-छात्राओं को भी अपने जीवन मे उत्कृष्ट कार्य करने की अवश्य ही सीख लेनी चाहिए। यह हमारे यहां की संस्कृति है कि हम एक दूसरे की मदद करते है। विधायक ने कहा कि बच्चों आप सभी मन लगाकर पढें और देने वाले बनें। इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन व अन्य अतिथियों द्वारा वयोवृद्ध शांतिदेवी पाण्डेय (आयु 115 वर्ष) का बेहतर स्वास्थ्य की कामनाओं के साथ शाल-श्रीफल  से सम्मान किया गया। इस गरिमामय अवसर पर तुषार कमलानी, रामकुमारी बरमैया पार्षद, एम.डी. नागोतिया नगर निरीक्षक, विधायक प्रतिनिधि शंकर माखीजा, बृजेश राजपूत, समीर जैन, पी.पी. पाडें, प्रभात मिश्रा, देवेन्द्र ठाकुर, डीपी सनोडिया, एस एस सनोडिया, श्रीराम ठाकुर, प्रतिनिधि, विद्यालयीन परिवार व भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला पेंसनर्स एसोशिएसन सिवनी द्वारा पेंसनर दिवस के अवसर पर जनपद सभा कक्ष मे दोपहर 01:00 से आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए। इस अवसर पर राजकुमार दुबे, डी.बी. नायर, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, भागचंद सनोडिया, आईएल सनोडिया, जीपी भार्गव सहित पेंसनर गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال