गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोतवाली शाहगंज का मियांपुर, एक मौत तो दूसरा गंभीररूप से घायल
जौनपुर। जिले की शाहगंज कोतवाली अंतर्गत मियापुर में शनिवार को तड़तड़ायी गोलियां। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा मियांपुर थर्रा उठा। गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा गंभीररूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा गोलीकांड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर के तेज़ तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी जिला अस्पताल पहुंचकर में घायल से वार्ता की गई। गोलीकांड में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शाहगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमेबाजी को लेकर यह घटना आरोपियों द्वारा कारित की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनदहाड़े हुए गोलीकांड में हरिलाल नामक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि हाशिम नाम का व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। प्राप्त तहरीर के अनुसार पूर्व प्रधान राशिद एवं उनके सहयोगियों द्वारा गोलीकांड की घटना की गई। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है।
Tags
अपराध समाचार