विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

हेड कांस्टेबल रिजवी ने ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कंबल का किया वितरण

हेड कांस्टेबल रिजवी ने ठंड के प्रकोप से बचने के लिए कंबल का किया वितरण

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। नवीन मॉडर्न थाना बंधुआ कला में सेवारत हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी के द्वारा ठंड के मौसम में गरीब असहाय निर्धन को कंबल वितरण किया। कांस्टेबल रिजवी थाना धम्मौर में कार्यरत रहते हुए गर्भवती महिला को ब्लड की जरूरत पड़ी थी तो फौरन आनन-फानन में महिला जिला अस्पताल सुल्तानपुर में पहुंचकर अपने ब्लड डोनेट किया था। कांस्टेबल रिजवी की कई ऐसी मिसाल है जो जनपद सुल्तानपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस विषय में बात किया गया तो कांस्टेबल रिजवी द्वारा बताया गया कि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने से दिल से निकला हुआ एक एक शब्द भविष्य में काम आता है और गरीब के चेहरे की मुस्कान देख दिल को बहुत सुकून मिलता है। हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी द्वारा  बताया गया कि हर साल ठंड के मौसम में राहगीरों को एवं निर्धन व्यक्तियों को स्वयं 50 कंबल वितरण करता हूं। हेड कांस्टेबल कैसर अब्बास रिजवी के प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए थाना बंधुआ कला क्षेत्र में चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال