नगर के क्षत्रिय भवन में विधायक विनोद सिंह ने सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
सुल्तानपुर। नगर के क्षत्रिय भवन में एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राजकमल समूह एव राणा प्रताप पीजी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पुस्तकें हमें मंजिल तक पहुंचने में मदद करती हैं। अनेक लोगों की तरह किताबों ने मुझे भी रास्ता दिखाया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस डिजिटल युग मे राणा प्रताप पीजी कालेज ने जो श्रृंखला शुरू की है वह अनुकरणीय है। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य डॉ एम पी सिंह विसेन, साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय, सरदार बलदेव सिंह, प्रोफेसर नीलम तिवारी, डॉ ओंकारनाथ द्विवेदी, सोमेश शेखर, एन पी शुक्ला, सभासद डॉ संतोष सिंह, सभासद राजदेव शुक्ल बेनू, मण्डल अध्यक्ष भाजपा मनोज श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य निशा सिंह, बलबीर सिंह बग्गा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समारोह का संचालन पुस्तक प्रदर्शनी के सह संयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि एवं आभार ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष इंद्रमणि कुमार ने किया। 22 दिसम्बर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी सुबह 9 से आठ तक खुली रहेगी।
Tags
विविध समाचार