विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बीजेपी की जिला बैठक में संगठन को मजबूत व बूथ को सक्रिय करने पर दिया गया बल

बीजेपी की जिला बैठक में संगठन को मजबूत व बूथ को सक्रिय करने पर दिया गया बल

केएमबी रुखसार अहमद

सुलतानपुर।18 दिसम्बर 2022। भाजपा की जिला बैठक में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने नगर निकाय चुनाव व मिशन-2024 को लेकर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत व फुलप्रूफ बनाने तथा बूथों को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को भी परखा और हर वार्ड जीतने का लक्ष्य तय किया।उन्होंने कहा भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में काम करने वाला दल है। इसलिए कार्यकर्ताओं को भी निरन्तर संगठन को मजबूत व सक्रिय रखना होगा। पयागीपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित जिला बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए वर्मा ने कहां बैठक का मुख्य एजेंडा नगर निकाय चुनाव को जीतना व मिशन-2024 को लेकर संगठन को मजबूत व सक्रिय करना है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू ने कहा आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ते हुए कार्यकर्ताओ को इतिहास रचना होगा। काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने विस्तार से संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा यदि बूथ व बूथ समिति, पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति सक्रिय होंगे तो हम हर चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व समापन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। बैठक का वृतनिवेदन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने लिया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते बताया कि बैठक में बूथ स्तर पर मन की बात सुनने तथा सोशल मीडिया व आईटीसेल को सशक्त करने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल, प्रवीन कुमार अग्रवाल, आनंद द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, सुनील वर्मा, डा• प्रीति प्रकाश, जिला मंत्री राजेश सिंह, मनोज मौर्य, प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया, नरेन्द्र कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष जियालाल त्यागी, उपमा शर्मा, रेखा निषाद, अखिलेश जायसवाल, कोकिला तिवारी सहित जिला कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चो के अध्यक्ष मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال