2

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया राजापुर तहसील दिवस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया राजापुर तहसील दिवस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आर0पी0सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मण्डल बांदा विपिन कुमार मिश्रा ने जनपद चित्रकूट की राजापुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं भी फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समय से शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ कराये जाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए जन शिकायतों का निस्तारण सरसरी तौर पर किए जाने पर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील राजापुर में कुल 43 विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। आयुक्त ने तहसील में आने वाले राजस्व के प्रकरणों को विशेष रूप से रूचि लेकर समस्याओं का निस्तारण करने के राजस्व अधिकारियों को दिये। समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई तथा विद्युत, राशन वितरण, विकास, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित मामले मिलने पर आयुक्त ने प्राप्त शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों आवेदन पत्रों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6