विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

छत्रपति शिवाजी महाराज की देश-भक्ति से युवा प्रेरणा लें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

छत्रपति शिवाजी महाराज की देश-भक्ति से युवा प्रेरणा लें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 

केएमबी श्रावण कामड़े

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से कड़ा मुकाबला कर देश में हिन्दवी स्वराज की स्थापना की थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवाजी महाराज के कार्यों को आगे बढ़ाकर देश के सम्मान को विश्व में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश समृध्द, सशक्त और गौरवान्वित हुआ है साथ ही मध्यप्रदेश भी आत्मनिर्भर हुआ है। प्रदेश की महिलाएं, कमजोर वर्ग, गरीब और किसान सक्षम, समृध्द व आत्मनिर्भर बने हैं। उनका सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती शुरू की गई हैं, जिसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। अनेक रोजगार मूलक योजनाओं से स्वरोजगार के अवसर बड़ी संख्या में बढ़े हैं। मुख्यमंत्री चौहान रविवार 19 फरवरी को छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान सीएम चौहान ने छत्रपति शिवाजी की विशाल प्रतिमा का अनावरण और 122 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पिछली सरकार के शासन काल में बुलडोजर चला कर हटा दिया था। छत्रपति का घोर अपमान हुआ, इससे हम सभी देशवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। तभी हमने निर्णय लिया था कि यहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की बड़ी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें भरपूर सम्मान दिया जायेगा। उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत गाथाओं से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। छत्रपति शिवाजी हमारे आदर्श हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सभी महापुरूषों की जीवन की गाथाओं और उनकी शिक्षाओं को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाने लगा है। भविष्य में इस कार्य को प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया भी जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आँख झुकाकर नहीं बल्कि आँख मिला कर विश्व के हर देश से बात करने में सक्षम है। यूक्रेन और रूस का युध्द चला है। जब वहाँ पढ़ने वाले भारत के बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो दोनों देश की सेनाओं ने युध्द रोक दिया था। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को मिला बड़ा सम्मान है। आज का भारत बहुत सशक्त और विकसित देश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमेशा माँ, बहन और बेटी का सम्मान करते थे। छत्रपति के कार्यों को राज्य सरकार ने आगे बढ़ाया है। बहन के सशक्त होने पर परिवार, समाज प्रदेश और राष्ट्र सशक्त होता है। महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमें गर्व है कि प्रदेश की महिलाएँ आत्मनिर्भर हो रही हैं। उनके सम्मान में वृध्दि हुई है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। राज्य सरकार अब हर परिवार की गरीब बहना को हर माह एक हजार रूपये देगी। हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार को आर्थिक मदद देने में सक्षम बनेगी। अच्छे कार्यों में परिवार को बेहतर सहयोग दे सकेगी। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरूआत हुई है और सामाजिक क्रांति आई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के आवेदन 5 मार्च से लेना शुरू किए जायेंगे। गाँव व शहर के हर वार्ड में नियत तारीख को कार्यकर्ता और अधिकारी कर्मचारी जाकर आवेदन लेंगे। मार्च और अप्रैल माह में आवेदन लिए जायेंगे। माह मई में सूची तैयार की जाएगी। राज्य शासन द्वारा माह जून से गरीब बहनों के बैंक खाते में हर माह एक हजार रूपये जाने लगेंगे। यह लोगों की जिन्दगी बदलने का अभियान है। इस तरह के एक नहीं अनेक जनकल्याण के कार्य राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन बेटियों को बुरी नजर से देखने वालों, दुराचारियों को प्रदेश में सख्त सजा दी जा रही है। गुण्डे, बदमाश और माफिया के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कर्जा माफी के नाम से किसानों के साथ छल किया था। हमारी सरकार शून्य ब्याज दर पर कृषि के लिए किसान को कर्ज दे रही है। पिछली सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी बंद कर दी थी। इस योजना को पुन: शुरू किया गया है। अब हम बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन करायेंगे। इसी तरह पिछली सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि और सामग्री नव दम्पत्तियों को नहीं दे सकी। हमारी सरकार ने इस योजना को पुन: शुरू किया और गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से प्रारंभ हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन में 2 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देकर स्वरोजगार को बढ़ाया जा रहा है। मिशन को अभियान के रूप में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अनेक योजना क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश देश का पहला राज्य है जहाँ इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी भाषा में भी प्रारंभ हुई है। गरीब परिवार के बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भी राज्य सरकार भर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब संकल्प लें कि देश के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखायेंगे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال