2

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में संगठन के विस्तार के लिए गए निर्णय

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में संगठन के विस्तार के लिए गए निर्णय

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के विस्तार हेतु नई जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की संस्तुति पर राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल एवं मण्डल प्रभारी उत्तम बंसल ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अमर बहादुर सिंह, जिला प्रभारी प्रमोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय प्रधान, जिला महामंत्री मनीष साहू, जिला महामंत्री संगठन अम्बरीष मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष पद पर संतोष सिंह राज, दीपक तिवारी, गोपाल जी सोनी, राकेश अग्रहरि जिलामंत्री पद पर अरविंद पांडेय, जिलाध्यक्ष युवा के पद पर सतनाम सिंह बग्गा, जिला महामंत्री पद पर अंकित अग्रहरि, नगर अध्यक्ष पद पर दिनेश गिरि, महामंत्री आकाश जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष दिनेश कसौधन, रमेश कसौधन, नारायण राय, नगर मंत्री चंद्रदेव मिश्र, युवा के जिलाध्यक्ष पद पर सतनाम सिंह बग्गा, महामंत्री अंकित अग्रहरि, नारायण कसौधन को नगर अध्यक्ष युवा बनाया गया।कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि रिपन कंसल ने पदाधिकारियों को एकजुट होकर व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी उत्तम बंसल ने सभी व्यापारियों को ऑनलाइन खरीददारी से दूर रहने की बात की। साथ ही साथ उपस्थित व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ो प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन नव मनोनीत जिला महामंत्री मनीष साहू ने किया।कार्यक्रम के अंत मे आये हुए अतिथियों और व्यापारियों का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु मालवीय और जिला संगठन महामंत्री अम्बरीष मिश्रा ने आभार प्रकट किया।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6