दिनदहाड़े चौक में अज्ञात लूटेरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, फैली सनसनी

दिनदहाड़े चौक में अज्ञात लूटेरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, फैली सनसनी

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। दिनदहाड़े चौक के भरत जी सर्राफ की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की घटना से सनसनी फैल गई है और आम लोगों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफ के सभी लोगों को कैप्चर करते हुए सोने चांदी का सारा सामान लेकर फरार हो गए। आनन-फानन में इसकी सूचना व्यापारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। फिलहाल दिनदहाड़े घटित लूट की वारदात से पुलिस की इस्तकबाल पर सवालिया निशान लगना लाजमी है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال