WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 दो सगे भाइयों की तालाब में डूबकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

केएमबी शिव प्रकाश
सुल्तानपुर। शुक्रवार को नाग पंचमी के दिन ही कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बनकेगांव में मेला लगा हुआ था। गांव के बच्चे तालाब के पास गुड़िया पीट रहे थे, तभी इसी गांव के सोहन यादव के दो पुत्र आंशिक यादव(12) व अंश यादव (8)तालाब पर पहुंचे थे छोटा भाई अंश गुड़िया पीटते- पीटते तालाब के पास पहुंचा और पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता हुआ देखकर बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दिया। पानी गहरा होने के नाते वह डूबने लगा जबकि उसे तैरना नहीं आता था। अंततः आंशिक व अंश दोनों सगे भाई पानी में डूब गए आसपास के मौजूद अन्य बच्चों ने हादसे को आंखों से देखकर गुहार लगाया जिस पर आसपास के लोग व परिजन दौड़कर पहुंचे ।जैसे तैसे दोनों भाइयों को तालाब से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को ब्राड डेड घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी, क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम व तहसीलदार घनश्याम भारती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही है। पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। वहीं पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक दो भाई व एक बहन थे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال