अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छिंदवाड़ा कार्यकारिणी का हुआ गठन

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन छिंदवाड़ा कार्यकारिणी का हुआ गठन 

केएमबी श्रावण कामड़े
छिंदवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा अशोक सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश भोपाल एवं उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र विहार राजस्थान, डॉ.रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल,पं.रामरतन दीक्षित प्रदेश प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश,की अनुशंसा पर छिंदवाड़ा जिले से जिलाध्यक्ष राजेंद्र डहेरिया महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सोमकुंवर वाइस प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह बग्गा एवं महिला उपाध्यक्ष के पद पर इंद्रजीत कौर को नियुक्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय लोगों की मदद करना, समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना एवं समाज को जागरूक बनाना बाल मजदूरी पर अंकुश लगाना बाल विवाह पर अंकुश लगाना महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाना पीड़ित व्यक्तियो की हर सम्भव मदद करना प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना यातायात के नियमों का पालन करना से लोगो को समझाना समाज में असहाय लोगो को कानूनी मदद दिलवाना पुलिस प्रशासन का पूर्ण निष्ठा भाव से सहयोग करना खाद्य पदार्थो के मिलावटखोरो पर कानूनी कार्यवाही करना एड्स के बारे में लोगो को जागरूक करना किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना एवं सूचना देना गरीब एवं असहाय लोगो की हर संभव मदद करना पर्यावरण संरक्षण करना एवं कराना सरकारी गैर सरकारी विभागो में भ्रष्टाचार रोकने में सहयोग करना जनता को अपने अधिकारो के बारे में जागरूक करना सरकारी योजनाओ के बारे में लोगों को जागरूक करना। पल्स पोलियों एवं अन्य घातक व असाध्या रोगो बीमारियो के बारे में लोगो का जागरूक करना जैसे विषयों पर कार्य करती है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा छिंदवाड़ा जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन होने पर सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال