शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर में दबंगों ने जला दी पिटाई के लिए रखी गई धान की फसल

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर में दबंगों ने जला दी पिटाई के लिए रखी गई धान की फसल

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
सुल्तानपुर। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव में गुरुवार की रात धान की फसल में दबंगों द्वारा आग लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ननका देवी पत्नी सहदेव कहार ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर बताया कि वह एक बीघे धान की फसल काट कर खेत में ही पिटाई करने के लिए एकत्र करके रखी थी। गुरुवार की आधी रात गांव के ही दबंग किस्म के लोगों ने रंजिश में फुंक दिया। पीड़िता के मुताबिक, आग लगाते समय उसके पुत्र ने विरोध जताया तो दबंगों उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस बाबत शिवगढ़ थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मुझे इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال