यूपी विधानसभा के उपचुनाव एवं दो राज्यों के चुनाव परिणाम पर सपा सुप्रीमो ने एक्स पर व्यक्त किया असंतोष

यूपी विधानसभा के उपचुनाव एवं दो राज्यों के चुनाव परिणाम पर सपा सुप्रीमो ने एक्स पर व्यक्त किया असंतोष 
केएमबी संवाददाता
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी और रालोद 7 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब रही और समाजवादी पार्टी अंतत: दो सीटों पर ही जीत पाई। भाजपा इस उपचुनाव में सपा से सीधे तौर पर कटेहरी और कुंदरकी सीट छीनने में सफल हो गई। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीट पर कब्जा जमाया था। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्स पर लिखते हैं कि यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! 
बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
दूसरी तरफ चुनाव परिणाम पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संतोष जताते हुए कहा कि भाजपा ने पूरी मशीनरी चुनाव जीतने के लिए लगा दिया था। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष चुनाव परिणाम की अपेक्षा करना बेमानी है। उधर दो राज्यों के चुनाव परिणाम पर समाजवादी पार्टी के मुखिया ने एक्स पर लिखा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर छोटे से राज्य को विपक्ष को जीताकर बड़े राज्य को अपने में अपनी झोली में भारतीय जनता पार्टी ने डाल लिया। भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के कारण लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال