दिल्ली महिला सम्मान योजना लागू, केजरीवाल का ऐलान- चुनाव बाद ₹2100 देंगे
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को दिल्ली में महिला सम्मान निधि योजना का ऐलान किया। दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।
इसके पूर्व केजरीवाल ने 10 दिसंबर को ऑटो चालकों के लिए किए थे 4 ऐलान--
10 दिसंबर को दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर के यहां खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।
1. ऑटो चालक की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 2. होली-दिवाली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए देंगे। 3. 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कराया जाएगा। 4. ऑटो चालकों के बच्चों की कोचिंग का पैसा दिया जाएगा।
Tags
विविध समाचार