महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत, 60 लोग हुए घायल; 25 की हुई पहचान, मेला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

महाकुंभ भगदड़ में 30 की मौत, 60 लोग हुए घायल; 25 की हुई पहचान, मेला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा
प्रयागराज। महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर रहे हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस भीड़ को व्यवस्थित करने की हर संभव कोशिश कर रही है। आम लोगों के लिए भी स्नान की कई घाटों पर व्यवस्था की गई है। प्रशासन का अनुरोध है कि आप जहां पर भी हैं वहीं स्नान का लाभ ले लीजिए। संगम नोज की तरफ न जाएं। 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई भगदड़ मामले में प्रशासन की ओर से जानकारी साझा कर दी गई है। महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी। जिसमें 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है। 90 लोगों को अस्पताल लगाया गया। जिसमें से 30 लोगों ने दम तोड़ दिया, इनमें से 25 लोगों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें कर्नाटक के चार, गुजरात के एक श्रद्धालु की मौत हुई है। 60 लोग घायल हैं। बैरिकेड्स टूटने की वजह से भगदड़ हुई।





और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال