महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमला, आशीर्वाद के बहाने घोंपा चाकू

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमला, आशीर्वाद के बहाने घोंपा चाकू
प्रयागराज। महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी और उनके शिष्‍यों पर गुरुवार की देर शाम जानलेवा हमला हुआ। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी और किन्नर अखाड़े के अन्य सदस्यों को एंबुलेंस में सेक्टर 2 के स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। किन्नर अखाड़े के एक सदस्य का दावा है कि वो कार से जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला उस समय हुआ जब कल्याणी नंद गिरी किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से सदियापुर अपने घर जा रही थीं। रास्ते में संगम लोवर मार्ग पर कुछ लोग आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार को रोकते हैं। जैसे ही कल्याणी गिरी अपनी कार से बाहर निकलीं, कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने हमला किया।



और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال