दिव्यांगों के शोषण पर फूटा आक्रोश, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

दिव्यांगों के शोषण पर फूटा आक्रोश, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। मुसाफिरखाना नगर पंचायत स्थित गांधी पार्क में सशक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर समिति के बैनर तले दिव्यांगों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों दिव्यांगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। बैठक में दिव्यांगों ने अपने साथ हो रहे शोषण पर कड़ा रोष व्यक्त किया और प्रशासन से तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। साथ ही, उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्र ने अमेठी निवासी प्रमोद कुमार तिवारी को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया, जबकि हरिप्रसाद यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी दिव्यांगों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया और जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال