WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नवाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त को दौड़ा कर दबोचा

नवाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त को दौड़ा कर दबोचा

केएमबी संजय सिंह
प्रतापगढ़। जिले के पुलिस कप्तान डॉ अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के निर्देशन मे थाना नवाबगंज की पुलिस शातिर अपराधियों पर लगातार कर रही है बड़ी कार्यवाही। पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने दौड़ाकर किया गिरफ्तार। मानसिक विछित्र महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त पर नवाबगंज पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। थानाध्यक्ष नवाबगंज धीरेंद्र ठाकुर के निर्देश पर उप निरीक्षक राज नारायण सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ। थाना क्षेत्र के आलापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम छोटेलाल पुत्र रामानंद बताया जा रहा है। आपको बता दे विछित्र मन बुद्धि महिला को बहले फुसलाकर दुष्कर्म किया था उसके बाद से आरोपी पुलिस के डर से फरार चल रहा था। थाना अध्यक्ष नवाबगंज धीरेंद्र ठाकुर ने अभियुक्त को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल उसी क्रम में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। योगी सरकार में महिला के साथ करोगे अश्लीलता तो जाओगे सीधा जेल। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के मिशन को साकार करने हेतु थाना। नवाबगंज की पुलिस लगातार क्षेत्र में अपराध जीरो करने के उद्देश्य अपराधियों पर कर रही है बड़ी कार्यवाही।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال