WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज: आप और भाजपा ने बैठक कर तय की रणनीति

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज: आप और भाजपा ने बैठक कर तय की रणनीति
नई दिल्ली। विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है और इसके हंगामेदार होने की पूरी संभावना है। भले ही यह सत्र केवल तीन दिन का हो, लेकिन जिस प्रकार से कार्यवाही की सूची सामने आई है और दिल्ली सरकार में सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार की है, उससे यह साफ है कि विधानसभा में तीखी नोकझोंक होगी। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।
सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को विधानसभा के सदस्य शपथ लेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शामिल होंगे। उनको प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि विपक्षी आम आदमी पार्टी ने अपने किसी विधायक का नाम स्पीकर पद के लिए प्रस्तावित नहीं किया है, जिससे यह तय है कि विजेंद्र गुप्ता निर्विरोध स्पीकर चुन लिए जाएंगे। इसी तरह पहले दिन उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा। इस पद के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय किया है।

और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال