WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय "कक्कू" को मातृशोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय "कक्कू" को मातृशोक
केएमबी जितेंद्र शुक्ला
अम्बेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के कोटवा महमदपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय "कक्कू" की मां श्रीमती भारती पाण्डेय का ९६ वर्ष की अवस्था में आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनकी पुत्रवधू रंजना पाण्डेय अकबरपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस पार्टी से लडी थी। वे अपने पीछे अपना भरा-पूरा परिवार छोड गयी। उनके निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने दूरभाष पर शोक व्यक्त किया। 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वभान मिश्र "मस्सू", रवीश शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामजन्म दुबे एडवोकेट, नौरात्तम तिवारी, सुखीलाल वर्मा, विशाल वर्मा, विकल्प मिश्र, चंद्रभान राजभर समेत अनेक कांग्रेसजन और जनपद के समाजसेवी जानकारी होने पर शोकसंतपत परिवार को सांत्वना देने उनके गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में महादेवा घाट टांडा गये।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال