WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

काकोरी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: अवैध संबंधों को लेकर हुई धारदार हथियार से निर्मम हत्या

काकोरी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: अवैध संबंधों को लेकर हुई धारदार हथियार से निर्मम हत्या

केएमबी अनीता वर्मा
 लखनऊ। पुलिस ने काकोरी में दो दोस्तों मनोज और रोहित की हत्या मामले में आरोपी महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी अंकिता उर्फ दीपिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार और मोबाइल फोन बरामद कर किया है। मामले में आरोपी सिपाही के दो साले और भांजा भी शामिल है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। काकोरी के पानखेड़ा इलाके में दो दोस्तों मनोज लोधी और रोहित की 21 मार्च की देर रात काकोरी इलाके में ही बरकताबाद पुलिया के पास हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल और सर्विलांस की मदद से पुलिस को अहम साक्ष्य मिले थे। डीसीपी पश्चमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सर्विलांस से पता चला कि तेजकिशनखेड़ा निवासी अंकिता उर्फ दीपिका की बात मनोज से मोबाइल पर होती थी। घटना के दिन उसने 35 कॉल की थी। इस आधार पर पुलिस अंकिता को पूछताछ के लिए लेकर आई। पहले तो उसने पुलिस को सच नहीं बताया। लेकिन उसके हाथ पर मौजूद ताजा चोट को देखकर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बयां कर दिया।
स्कूल के समय से ही चल रहा था प्रेम-प्रसंग- डीसीपी के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि अंकिता और मनोज दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तब से ही दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। पर, इसी बीच अंकिता के परिवारीजनों ने उसकी शादी 20 जून 2021 में तेजकिशनखेड़ा निवासी 2018 बैच के सिपाही महेंद्र कुमार से कर दी थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सही चल रहा था। मौजूदा समय में महेंद्र की पोस्टिंग लखीमपुरखीरी स्थित पुलिस लाइन में थी। उसका घर आना-जाना थोड़ा कम हो गया था। इसी बीच अंकिता और मनोज में फिर से बात होने लगी। दोनों ने मिलना शुरू कर दिया।
24 दिसंबर 2024 को सिपाही महेंद्र को पत्नी अंकिता और मनोज के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हो गई। सिपाही ने विरोध किया। अंकिता को मनोज से बात करने और मिलने से मना किया गया। इसके बावजूद दोनों बात करते थे। अक्सर मिलते भी थे। इस बात को लेकर महेंद्र ने पत्नी अंकिता से कहा कि उसमें और मनोज में से एक को चुनना होगा। अंकिता ने महेंद्र का साथ देने की बात कही। इसके बाद सिपाही ने पत्नी के साथ मिलकर फरवरी में मनोज की हत्या करने का प्लान तैयार किया। साजिश के तहत दो नए सिम लिए थे। अंकिता ने एक सिम मनोज को दिया दूसरा अपने पास रखा था। नए सिम लेने के पीछे कारण यह था कि वारदात के बाद सर्विलांस या कॉल डिटेल से पुलिस ट्रेस न कर सके। लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन से सिपाही महेंद्र की ड्यूटी अयोध्या में लगाई गई थी। उसे 21 मार्च की शाम को लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में रिपोर्ट करना था। वह अयोध्या से लखीमपुर खीरी पुलिस लाइंस सीधे न जाकर काकोरी के लिए निकल लिया। उसने अंकिता, अपने दो सालों और भांजे को कॉल करके मनोज की हत्या उसी दिन करने की बात कही। ड्यूटी मूवमेंट के दौरान हत्या करने से किसी को शक नहीं होगा। इसलिए उसने अंकिता से मनोज को कॉल करके काकोरी स्थित बरकताबाद पुलिया पर मिलने के लिए बुलाने के लिए कहा। करीब 35 बार कॉल करने पर मनोज मिलने के लिए तैयार हो गया। महेंद्र, उसके साले और भांजे पहले से बरकताबाद पुलिया के पास छुप गए थे।
राज न खुले इसलिए रोहित को भी मार दिया
पुलिस के मुताबिक घटना के दिन मनोज बाइक से रोहित के साथ पहुंचा था। उन दोनों के बरकताबाद पुलिया के पास पहुंचते ही आरोपी ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पीटना शुरू कर दिया। उनका प्लान था मनोज को मारने का था। पर, महेंद्र के साथ रोहित स्कूल में पढ़ा हुआ था। दोनों दोस्त भी थे। मनोज की हत्या का राज रोहित खेल देगा, इसलिए दोनों की एक साथ हत्या कर दी। वारदात के बाद अंकिता व अन्य तीन लोग अपने घर चले गए थे। महेंद्र लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गया था।
देर से लखीमपुर खीरी पहुंचा था आरोपी सिपाही
आरोपी सिपाही महेंद्र रिपोर्टिंग टाइम से काफी देर से लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन पहुंचा था। उसने बहाना बनाया कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उंगली में भी चोट लग गई थी। इस लिए उसे देर हो गई। इसके बाद वह अनुमति लेकर बेड रेस्ट पर चला गया था।

और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال