WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक संपन्न

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक संपन्न

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर 11 मार्च। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में होली पर्व व जुमे की नमाज के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जनपद के धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धार्मिक प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी से आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली के पर्व व जुमे की नमाज को मनाये जाने की अपील की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि होली के दिन नदी व घाटो पर स्नान पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा तथा घाटों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जाये। मार्गों पर बिना हेलमेट अथवा दो से अधिक लोगों द्वारा बाइक पर सवारी, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चालान व अन्य कठोर कार्यवाही की जाये। इस हेतु चेकिंग पिकेट्स लगा दी जाएं। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
 बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित करते कहा गया कि किसी भी प्रकार का जुलूस आयोजन आदि बिना अनुमति के न निकाला जाय। होलिका दहन-होली में प्रयुक्त होने वाले डी.जे. मालिकों को पहले से ही अवगत करा दिया जाय कि बिना अनुमति के डी.जे. प्रतिबन्धित रहेगा, अन्यथा की दशा में कठोर कार्यवाही की जायेगी। कोई भी ऐसा कारक शेष न रहे, जिससे आमजन द्वारा त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व हर्षाेल्लास के साथ मनाए जाने में समस्या उत्पन्न हो। शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर ली जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त संवेदनशील स्थलों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी जाए।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال