WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सुल्तानपुर में दबंगों की पिटाई से युवती की दर्दनाक मौत, पुलिस पर भी पिटाई करने का लगा आरोप

सुल्तानपुर में दबंगों की पिटाई से युवती की दर्दनाक मौत, पुलिस पर भी पिटाई करने का लगा आरोप

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। जिले के मूंगर गांव में दो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष ने एक लड़की को इस तरह पीटा कि उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं मृतक लड़की के पिता ने आरोप लगाया-थाने पर पुलिस ने हमें, हमारी लड़की और पत्नी की पिटाई की। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेटी को सही इलाज नहीं दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरा मामला गोसाईंगंज थाना के मूंगर गांव का है है जहां के निवासी संजय कुमार का आरोप है कि गांव के राकेश से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। आज सोमवार की सुबह राकेश, राजेश, मनीष, कुसुम, लता, ऊषा, गायत्री ने हमला बोला। हृदय राम वर्मा ने बताया कि हमारी लड़की बर्तन धो रही थी और पत्नी झाड़ू लगा रही थी। हमारी बेटी को विपक्षी मुंह में कपड़ा ठूंस कर घसीटकर ले गए और मारे पीटे। पुलिस को फोन करने पर पुलिस लड़की को लेकर थाने पर आई। राकेश, राजेश, राम केवल आदि मेरी बेटी और मेरी पत्नी को मारे पीटे। पुलिस वालों ने भी हमें हमारी लड़की और हमारी औरत को मारा। अस्पताल में भी सही इलाज नहीं मिला इसलिए मेरी लड़की अंशिका वर्मा (23) मर गई। लड़की की मौत के बाद परिवार ने जमकर अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर कोतवाल नारद मुनि सिंह व उनकी टीम ने पहुंच कर परिवार को समझाया बुझाया। वहीं बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं गोसाईंगंज पुलिस की कार्य शैली सवालो में है क्योंकि पुलिस ने स्वयं पार्टी बनते हुए दोनों पक्ष से एफआईआर किया, जबकि घायल एक पक्ष से ही हुए। पुलिस ने यहां राकेश पक्ष से भी केस दर्ज किया है। राकेश पक्ष का आरोप है कि संजय पक्ष व हृदय राम वर्मा के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए हमारे वाहन तोड़े और मारपीट की है। बेटी की लाश को देखकर पिता रो-रो कर न्याय करने की मांग करता रहा। इस मामले में गोसाईंगंज एसओ अखिलेश सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال