आनंद द्विवेदी एक बार फिर बनाए गए लखनऊ महानगर के अध्यक्ष

आनंद द्विवेदी एक बार फिर बनाए गए लखनऊ महानगर के अध्यक्ष

केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विभिन्न जिलों में बहु प्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लखनऊ महानगर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी आनंद द्विवेदी पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए महानगर का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष पद पर आनंद द्विवेदी की घोषणा होते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर व्याप्त है। बधाइयों का ताता लगा हुआ है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की लखनऊ जिले की जिला संयोजक उर्मिला सिंह ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपेक्षा की है कि उनके कुशल नेतृत्व में महानगर में आमजन की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण पहले की होता रहेगा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال