WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

आमजनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने हेतु DM-SP ने किया पैदल गश्त

आमजनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाए रखने हेतु DM-SP ने किया पैदल गश्त 

केएमबी संवाददाता

सुल्तानपुर। डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहार होली पर्व, जुमे की नमाज, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च। जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहार होली पर्व, जुमे की नमाज, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शाहगंज चौकी, नमक मंडी, चौक घण्टा घर से ठठेरी बाजार होते हुए फल मंडी, सब्जी मंडी, जिला चिकित्सालय व कोतवाली नगर मार्ग तक पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।जिलाधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी सम्बन्धित मजिस्ट्रेट, पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से गश्त करते रहें। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय व भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षाेल्लास के साथ आगामी त्यौहार मनायें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने हेतु फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال