WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

लखनऊ के OYO Hotel में मिली विदेशी महिला की लाश, दिल्ली के युवक की तलाश में पुलिस

लखनऊ के OYO Hotel में मिली विदेशी महिला की लाश, दिल्ली के युवक की तलाश में पुलिस

केएमबी अनीता वर्मा
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित ओयो होटल के कमरे से उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला है। वह 2 मार्च से होटल में ठहरी थी और 5 मार्च से कमरे में अकेली थी। होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो उसकी लाश बरामद हुई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित ओयो होटल में एक विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला उज्बेकिस्तान की नागरिक थी और 2 मार्च से होटल में ठहरी हुई थी। महिला का शव कमरा नंबर 109 से बरामद किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के साथ दिल्ली निवासी सतनाम सिंह भी होटल में ठहरा था। लेकिन वह 5 मार्च को होटल से चला गया था, जिसके बाद महिला अकेली रह रही थी। मंगलवार को जब होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो महिला की लाश मिली। मृतक महिला की पहचान Egamberdieva Zebo Khidirobna (43) के तौर में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال