WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, डीएम ने निस्तारण को दिए संबंधित को निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का हुजूम, डीएम ने निस्तारण को दिए संबंधित को निर्देश 
केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर 05 अप्रैल। जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।
 जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 126, पुलिस विभाग के 29, विकास विभाग से सम्बन्धित 16 एवं अन्य 10 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिनमें 04 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 177 प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गए।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال