WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अमेठी में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-डिब्बा लेकर टूट पड़े ग्रामीण

अमेठी में रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-डिब्बा लेकर टूट पड़े ग्रामीण

 केएमबी संवाददाता
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और टैंकर से बह रहे तेल को बाल्टी, ड्रम, प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर अपने घर ले जाने लगे। कीचड़ से भी रिफाइंड तेल छान-छानकर बर्तनों में भरकर ले ग‌ए। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से ग्रामीणों को हटाया।
तेल लूटने की मची होड़
बता दें कि पूरा मामला कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव के पास वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे का है। मंगलवार सुबह टैंकर सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था।कठौरा गांव के पास ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भरा रिफाइंड ऑयल सड़क किनारे बहने लगा। यह देख आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और तेल लूटने की होड़ मच गई। ग्रामीण बाल्टी, डिब्बे सहित कई बर्तनों में रिफाइंड तेल भरकर ले गए। ग्रामीण कीचड़ में से रिफाइंड ऑयल छान-छानकर ले ग‌ए। गंदगी, मिट्टी या कीचड़ की भी किसी ने परवाह नहीं की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
हादसे में टैंकर चालक घायल
हादसे में टैंकर चालक रामराज पुत्र राम मिलन, निवासी बहादुरपुर हैदरगढ़, जिला बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال