नगर पंचायत पनियरा में अब रोजाना होगी 21.5 घंटे की बिजली सप्लाई

नगर पंचायत पनियरा में अब रोजाना होगी 21.5 घंटे की बिजली सप्लाई

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान

महाराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में अब रोजाना 21.5 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी, नगर निकाय योजना के तहत यह नई ब्यवस्था सोमवार से शुरू कर दी गयी है,पनियरा विद्युत उप केंद्र पर पनियारा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने इस ने व्यवस्था का लोकार्पण किया, कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला, और पनियरा नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल मौजूद रहे,अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय समेत कई अनेक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा सरकार की प्राथमिकता है नगर वासियों को शहरों जैसी सुविधाए मिले, उन्होंने नागरिकों को समय-समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की, इससे यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी, कार्यक्रम मे ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला और और नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल ने भी सम्बोधन किया, बिजली विभाग के एसडीओ राहुल द्विवेदी और जेई, प्रभात दुबे, पनियरा के मंडल अध्यक्ष उमेश प्रजापति , पूर्व प्रमुख जायनाथ सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पासवान, केनू, रुपेश शर्मा, सभासद राजू पाल, शैलेश पाल, शैलेंद्र, सुनील चौधरी और बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे,इस नई व्यवस्था से पनियरा के लोग ख़ुशी से झूम उठे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال