ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, फोटो किसी की तो नाम किसी और का
बहराइच। जनपद में मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार गरीबों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराये जाने का दावा कर रही है तो वहीं पर सरकार के नुमाइंदे ही सरकार की मंशा में पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जी हां बात कर रहे हैं जनपद की तहसील कैसरगंज अंतर्गत विकासखंड जरवल में पड़ने वाली ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद का जहां मनरेगा के तहत कराई जा रहे कर में फर्जी फोटो लोडिंग हुआ। मास्टर रोल में नाम किसी और का फोटो किसी और की देखने को मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रधानी नजदीक होने के कारण प्रधान लोग मनमानी तरीके से हाजिरी लगाते हैं और काम करवाते हैं। जब इस फर्जीवाड़े के संबंध में खंड विकास अधिकारी जरवल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है या मामले की लीपापोती कर उसकी इतिश्री कर दी जाएगी, बड़ा प्रश्न है।
Tags
विविध समाचार