सुशांतिका द्विवेदी ने एमएड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान
बांदा। जिले की होनहार बालिका सुशांतिका द्विवेदी ने एमएड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। सुशांतिका की इस उपलब्धि के लिए उसे राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार सुशांतिका को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में आयोजित तीसवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से प्राप्त हुआ। इसमें सुशांतिका द्विवेदी को राज्यपाल से कुलाधिपति रजत पदक तथा मास्टर सुंदरलाल स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से सुशांतिका ने एमएड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। इसके पूर्व उसने अपनी पढ़ाई सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केनपथ बांदा, सांई कॉलेज आफ एजुकेशन महोबा से प्राप्त की। सुशांतिका के इस सम्मान से परिवार के साथ-साथ शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सुशांतिका ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ-साथ माता पिता को दिया। सुशांतिका की इस उपलब्धि पर बधाईयों का पता लगा हुआ है।
Tags
शिक्षा समाचार
