चौरई जनपद अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत ब्लॉक ओरिएंटेशन का हुआ आयोजन
"अपना गांव, समृद्धि का सपना" थीम पर प्रशिक्षणार्थियों में भरा गया जोश
चौरई। नगर के अन्नपूर्णा लॉन में जनपद पंचायत के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान उत्तरदायी शासन कार्यक्रम के तहत ब्लाक ओरिएंटेशन, प्रोसेस लैब एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए चयनित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सीईओ तरुण राहंगडाले एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार बघेल के साथ मास्टर ट्रेनर के द्वारा परिचय के साथ शुरू किया गया । प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री ल लक्ष्मीकांत शर्मा की मॉनिटरिंग में अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियां एवं समूह एक्टिविटी कराई गईं, जिसमें शुरुआती एक्टिविटी में बताया गया कि “आइए हम अंधेरे को श्राप न दें, आइए हम प्रकाश लाते हैं” का संदेश देने के लिए प्रतिभागियों को मोमबत्ती जलाकर एक्टिविटी संपन्न की गई । इसी के साथ ही नाटक की गतिविधि एवं व्यवहारिक गतिविधि के साथ जिज्ञासा के प्रश्नों का समाधान ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिक्षक मदन ठाकुर, कृषि विस्तार अधिकारी टिंकू उसरेठे, सहायक विकास अधिकारी मनोज निर्मलकर, वनपाल अहलशा उईके, महिला बाल विकास विभाग से संध्या इवनाती के द्वारा कराई गई। प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए चौरई जनपद पंचायती अध्यक्ष सरोज रघुवंशी, श्री वीरपाल इनवाती और श्री कमलेश वर्मा ने पहुंचकर मार्गदर्शन दिया और अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत अंतर्गत चयनित 15 ग्रामों में बेहतर कार्य कर आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसी अवसर पर उपस्थित अनुभाग के एसडीएम श्री प्रभात मिश्रा द्वारा भी आदि कर्मयोगी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए अभियान में लगकर काम करते हुए चौरई अनुभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया। आयोजित प्रोसेस लैब में बड़ी संख्या में 15 ग्रामों के संबंधित कर्मचारी जिसमें शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि सहित अन्य सभी विभागों के प्रतिभागी शामिल रहे।
Tags
विविध समाचार