WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिला प्रशासन ने कसी कमर: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने कसी कमर: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर होगी कड़ी कार्रवाई

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य और आरटीओ विभाग के पीटीओ सुरेंद्र तिवारी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी बाइक सवार को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संयुक्त छापेमारी की इस कार्रवाई से जिले के पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال