तेरह दिवसीय एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप प्रशिक्षण सम्पन्न, जिला कृषि अधिकारी व मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षुओं को वितरित किया प्रमाणपत्र
प्रतापगढ़ में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना कृषि स्वावलंबन कृषि उद्यमी योजना अंतर्गत एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप का 13 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कृषि विभाग द्वारा बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान(आरसेटी) चंवर चौराहा, चंदीपुर रोड,प्रतापगढ़ में अनुभवी मास्टर ट्रेनर व कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी के संरक्षण में जनपद प्रतापगढ़ के 17 विकास खण्ड के कुल 16 लाभार्थियों को एग्री जंक्शन के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण समापन के दौरान जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उज्वल भविष्य की कामना की गई। मास्टर ट्रेनर ज्ञानचन्द्र ने बताया कि एग्री जंक्शन योजना कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजना है इसके माध्यम से विभाग जनपद के कृषि स्नातक व परास्नातक बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कृषि डॉक्टर या कृषि विशेषज्ञ की उपाधि देकर विकास खण्ड स्तर पर सरकारी दुकान के रूप में खाद, बीज व दवा का लाइसेंस लाभार्थियों को प्रदान करता है जिससे लाभार्थी युवा अपने क्षेत्र के अन्नदाता को तकनीकी खेती के माध्यम से जागरूक करता है और उन्हें खेत तैयारी से लेकर तैयार उत्पाद को बाजार तक की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करता है जिसके माध्यम से अन्नदाता की आय दुगुनी हो सकती है मास्टर ट्रेनर ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कृषि उद्यमी एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप के सभी लाभार्थियों को शुभकमाना दिया और अन्नदाता की आय दुगुनी करते हुए आर्थिक मजबूती के लिए उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी)प्रतापगढ़ के निदेशक रवि रंजन ने सभी लाभार्थियों का उत्साह वर्धन किया,वित्तीय सलाहकार शिशिर खरे ने जिला कृषि अधिकारी का धन्यवाद देते हुए सभी लाभार्थियों को बधाई दी, इस मौके पर उप कृषि निदेशक कार्यालय से ओमप्रकाश यादव और बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ के शांतनु शेखर सिंह,संजीव कुमार,अमृता दूबे,विनय कुमार विश्वकर्मा और आदेश,अनिल,शिवकुमार समेत एग्री जंक्शन लाभार्थी प्रशिक्षार्थी शिवम गुप्ता,प्रवीण कुमार, वीरेन्द्र प्रताप सिंह,सुनील कुमार यादव,शोभनाथ यादव,अभिनव पाण्डेय,रमेश कुमार पटेल,चंद्र केश मौर्या,देवेंद्र प्रताप सिंह,समर गुप्ता,सुंदरम शुक्ला,अनूप सिंह,अनुज सिंह,अमर सिंह यादव,सुनील कुमार यादव,निहाल ओझा मौजूद रहे।
Tags
कृषि समाचार