सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अन्तर्गत सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत महिला ग्राम प्रधानों के तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ विकास खण्ड देवरिया सदर के सभागार मे किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। डीपीआरसी सहप्रबंधक ब्रजेश नाथ तिवारी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त करना सामाजिक प्रगति का आधार है।इन प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्राम पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व और अधिक प्रभावी और जागरूक बनेगा।
प्रशिक्षक अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को सशक्त करना है ताकि पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो तथा सुशासन को बढ़ावा देना है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दौरान महिला प्रतिनिधियों को शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना, प्रबंधन कौशल, वितीय साक्षरता व निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना है। प्रशिक्षण को प्रदीप मणि, अर्पिता द्विवेदी, अजय दूबे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे अंजली दीक्षित, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, जैनव खातून, रीता देवी, नीलू देवी, नीतू तिवारी, सुमन देवी, हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय, आनन्द मणि, अनिल कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Tags
विविध समाचार