क्षेत्राधिकारीगण द्वारा पम्पलेट के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया

क्षेत्राधिकारीगण द्वारा पम्पलेट के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया

केएमबी ब्यूरो

देवरिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 16.10.2025 को क्षेत्राधिकारीगण द्वारा पम्पलेट के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन मे 16.10.2025 को क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भाटपाररानी देवेन्द्र सिंह व थाने की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 जितेन्द्र यादव, हे0का0 अभिनव यादव, हे0का0 संपत्ति वर्मा, महिला आरक्षी अंजू कुमारी व महिला आरक्षी निर्मला यादव द्वारा बाबा राघव दास इंटर कालेज, भाटपाररानी में* महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- डॉयल- 112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा- 108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी विनी सिंह के नेतृत्व में थाना भलुअनी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 आशीष तिवारी, म0 आरक्षी प्रियंका मौर्या, का0  बृजेन्द्र कुमार द्वारा एसआरएस जूनियर हाईस्कूल, ग्राम कुइयां, थानाक्षेत्र भलुअनी में महिलाओं, बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- डॉयल- 112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सर्वेश सिंह, उ0नि0 संतोष यादव, म0आरक्षी सीमा यादव, म0आरक्षी प्रियंका यादव, का0 बबलू गिरी द्वारा विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान, कस्बा बरहज में महिलाओं, बालिकाओं छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- डॉयल- 112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर- 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन- 102, एंबुलेंस सेवा- 108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال